फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर शराब पी रहे युगल को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के स्वामी नारायण गंगा घाट पर शराब पीना एक युगल को भारी पड़ा। गंगा भक्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युगल को हिरासत में लेते हुए पुलिस एक्ट में उनका चालान कर दिया। तब कही जाकर गंगा भक्तों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के गंगा घाटों पर सफाई करने पहुंचे स्थानीय युवाओं की टीम ने एक युगल को जब गंगा घाट पर शराब पीते हुए देखा तब उन्होंने आपत्ति जताई। आरोप है कि शराब पीने का विरोध करने पर उलटा युगल युवाओं से उलझने लग गया। गुस्साए युवाओं ने युगल को दौड़ा लिया। इधर सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस युगल को अपने साथ खड़खड़ी चौकी ले आई। इसके बाद युगल ने क्षमा मांगते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की बात कही। खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युगल का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उनसे नगद जुर्माना वसूलकर चेतावनी देकर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें