फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आई दरारें, धंसने का खतरा

विज्ञापन
ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म में इस तरह से आई दरारें। संवाद
विज्ञापन
ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर हुए निर्माण कार्य को अभी कुछ ही साल बीते हैं लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक पर जगह-जगह बड़ी दरारें पड़ गई हैं। प्लेटफार्म की यह स्थिति यात्रियों में डर का माहौल पैदा कर रही है क्योंकि इसके धंसने की आशंका हैं। कुंभ मेले से ठीक पहले हुए इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन



ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार के बाद कई महत्त्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता है। प्रतिदिन यहां से काफी संख्या में यात्री ट्रेनों में सवार होते और उतरते हैं। इस स्टेशन को कई बार हरिद्वार के उप स्टेशन के रूप में विकसित करने की मांग भी उठ चुकी है। कुंभ मेले से पहले स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग को हटाकर दोबारा निर्माण किया गया था। इस कार्य के तहत पहले के एक प्लेटफार्म के स्थान पर दो प्लेटफार्म बनाए गए और यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज का भी निर्माण किया गया था। कुंभ के बाद यह स्टेशन बनकर तैयार हुआ था।



तैयार होने के कुछ ही सालों के भीतर नए बने प्लेटफार्म की सतह पर खामियां दिखनी शुरू हो गई हैं। प्लेटफार्म की सतह पर बड़ी-बड़ी दरारें उभर आई हैं। प्लेटफार्म के किनारों पर लगी पट्टियां खिसकने लगी हैं। कई स्थानों पर फर्श नीचे धंसता दिखाई दे रहा है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म का धंसना बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन




इस मामले में स्टेशन अधीक्षक शशि मिश्रा का कहना है कि वर्तमान में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्लेटफार्म सहित अन्य मरम्मत के कार्य भी जल्द ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें