फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू के दारोगा को कार से रौंदने की कोशिश

Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला चौकी से कुछ दूरी पर एक शराब तस्कर ने सीपीयू (सिटी पेट्रोलिंग यूनिट) के दारोगा पर कार से रौंदने की कोशिश की। दारोगा ने किसी तरह से जान बचाई। दारोगा ने कार का पीछा करके कार सवार को दबोच लिया। कार से देसी शराब की दो पेटी बरामद हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम को चंडीघाट चौक पर तैनात सीपीयू दारोगा दिनेश सिंह ने रुड़की की ओर से आ रही एक कार को रोकना चाहा। कार चालक ने रोकने की बजाय दारोगा पर कार चढ़ाने की कोशिश की। दारोगा ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक से कार के पीछा किया और कुछ दूरी पर रोक लिया। कार सवार दिनेश मेहरा पुत्र कांति मेहरा व बृजेश पुत्र राजकुमार निवासी फकराना रोड कालापार धर्मपुरी मोदीनगर गाजियाबाद को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से तीन पेटी देसी शराब की बरामद हुई। सीपीयू ने तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि सीपीयू के दारोगा की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें