फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने उत्तरी हरिद्वार से शुरु किया डेंगू नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार में डेंगू को लेकर जागरुक करते भाजपा पार्षद । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
नगर निगम ने उत्तरी हरिद्वार के दुर्गानगर वार्ड से डेंगू नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत नगर निगम की टीम कॉलोनियों और मोहल्लों में घर घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच करेगी। वहीं लोगों को डेंगू से बचाव और रोकथाम को लेकर जागरूक भी करेगी।
विज्ञापन

प्रभारी नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने नगर निगम की टीम को डेंगू नियंत्रण अभियान में जुटने के आदेश दिए थे। रविवार को स्थानीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी की मौजूदगी में दुर्गानगर से अभियान का शुरू किया गया। नगर निगम की टीम ने वार्ड के 100 से अधिक घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। कई घरों में लार्वा भी मिले। टीम ने लार्वा को मौके पर नष्ट कर दिया। लोगों को पंप्लेट बांटकर डेेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान अमित गुप्ता, सूर्यकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह रावत, मुकेश राणा, सुमन बब्बर गये। इस दौरान मुख्य रूप से नीरज शर्मा, भारत नंदा, सोनू पंडित, मां गंगा सूर्यकांत शर्मा, मुकेश राणा, संजय पाल, विजय पाल, आदित्य यादव, राजेंद्र यादव, प्रकाश वीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें