फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान यूनिलीवर में 13 और कर्मचारियों में आया कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के 13 और कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब कंपनी के 38 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने कंपनी की अन्य यूनिटों के कर्मचारियों के भी सैंपल जांच को भिजवाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिडकुल स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में 13 नए कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। मालूम हो कि पहले पांच कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद चंडीगढ़ की एक निजी लैब से कंपनी के 150 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। सीएमओ की जांच में सामने आया है कि कंपनी प्रबंधन ने पूरी तरह से लापरवाही बरती है। सीएमओ डॉ. शंभू झा ने बताया कि कर्मचारियों के संपर्क में आए उनके परिजनों और अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है। कर्मचारी होम क्वारंटीन थे, इससे उनके निवासी क्षेत्रों के मोहल्लों को पाबंद कराने का काम जारी है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
------------
यहां के रहने वाले हैं कर्मचारी
लक्सर, नवोदयनगर रोशनाबाद, आदर्शनगर रानीपुर मोड़, सीतापुर, शिवालिकनगर जे कलस्टर, जियापोता, हरि आश्रम पतंजलि, महाराणा प्रताप एन्क्लेव फेरुपुर, तरुण हिमालय शिवलोक, गढ़मीरपुर, साउथ प्रीत विहार रुड़की, गीता नगर आईडीपीएल ऋषिकेश, गंगानगर ऋषिकेश,
विज्ञापन

------------
आनंदम अस्पताल का डॉक्टर कोरोना पीड़ित
जगजीतपुर पुलिस चौकी के सामने निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई थी। पीड़ित डॉक्टर मैडिसिटी अस्पताल के नहीं थे, बल्कि वहीं नजदीक में ही आनंदम अस्पताल के डॉक्टर हैं। सीएमओ डॉ. शंभू कुमार झा ने बताया कि डॉक्टर के संपर्क में आए परिजन, मरीजों और स्टाफ की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें