फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट के टाइगर बढ़ाएंगे राजाजी का कुनबा

Wed, 18 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में टाइगर परिवार का कुनबा बढ़ने जा रहा है। पार्क प्रशासन कार्बेट पार्क से 15 टाइगर लाने जा रहा है। इसके अलावा पार्क प्रशासन पर्यटकों को लुभाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है।
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में टाइगरों की संख्या अपेक्षानुसार नहीं है। करीब दो वर्ष पहले हुई वन्यजीवों की गणना में राजाजी में टाइगर के परिवार के केवल 12 सदस्य थे। अब यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है। लेकिन पार्क प्रशासन इस कुनबे को बढ़ाना चाह रहा है। मंगलवार को पार्क उपनिदेशक किशनचंद ने बताया कि इसके लिए कार्बेट पार्क प्रशासन से वार्ता की गई है। शीघ्र वहां से 15 टाइगर राजाजी पार्क में लाए जाए रहे हैं। इसकी तैयारियां कर ली गई। उन्होंने बताया कि इन टाइगरों के आने से यहां टाइगरों की संख्या 24 हो जाएगी।

कर्नाटक के हाथी कराएंगे सफारी
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व में इन दिनों सैलानी जीप से सैर का मजा उठा रहे हैं। लेकिन अब सैलानी पहले की तरह हाथियों पर बैठकर पार्क की सैर का मजा उठा सकेंगे। पार्क के उपनिदेशक किशनचंद ने बताया कि कर्नाटक के वन पार्क से पांच प्रशिक्षित हाथियों को राजाजी पार्क में लाया जा रहा है। सफारी के लिए प्रशिक्षित किए गए यह हाथी जल्द पहुंचेंगे। इसके अलावा जंगल क्षेत्र में भी यह गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें