फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंकों में लटके रहे ताले

Fri, 25 Nov 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला सहकारी बैंकों में पुराने बड़े नोटों के जमा और ऋण की किश्त जमा करने पर रोक लगाने के खिलाफ बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंकों में ताले लटके रहे। बैंक कर्मियों का कहना है कि प्राइवेट बैंकों पर विश्वास किया, लेकिन सहकारी बैंकों से अधिकार छीन लिए। ऐसे में बैंकों का बकाये का भी भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला सहकारी बैंकों का समस्त स्टाफ हड़ताल पर रहा। हड़ताल में बहादराबाद, कनखल, ज्वालापुर, देहात क्षेत्र के मिनी बैंकों का पूरा स्टाफ शामिल हुआ। ज्वालापुर शाखा के मैनेजर विपुल चौधरी ने बताया कि जिला सहकारी बैंकों को 500 और 1000 के नोट जमा करने के लिए अनुमति दी जानी चाहिए थी, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया। जबकि प्रत्येक सरकारी एजेंसी को बंद नोटों से अपने बकाया लेने के साथ लेनदेन का अवसर दिया। इससे बैंक की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए। इस मौके पर नारायण सिंह, दीपक कुमार, कल्पना देवी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें