फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स से पहले सभी तैयारियां हों पूरी: डीएम

Fri, 25 Nov 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकाबिर पाक के 748वें सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ व संसदीय सचिव फुरकान अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्थायी कार्यों, अग्निशमन, सड़के, जलापूर्ति, पुलिस एवं पेयजल व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि उर्स के दौरान कलियर से हरिद्वार और रुड़की के बीच छह अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।  

पिरान कलियर के हज हाउस में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में विदेशी करेंसी चेंज कके लिए स्पेशल काउंटर लगाए जाएंगे। डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को होटलों एवं ढाबों पर रेट लिस्ट लगवाने तथा इसकी गुणवत्ता को भी टेस्ट करने के निर्देश दिए।  डीएम ने बिजली, पानी, पार्किंग, शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, डाक्टरों एवं मरीजों के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसपी देहात को समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों को मेले के दौरान कलियर में टिकट काउंटर बढ़ाने एवं अनाउंसमेंट काउंटर बनाने को कहा। साथ ही पीक समय में रेल गाडिय़ों का स्टापेज रुड़की में बनाए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद, हज कमेटी अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद, नगर पंचायत अधिकारी शाहिद,ऊर्जा निगम के एसडीओ राहुल चानना, अफजल मंगलोरी, दर्जाधारी मंत्री हाजी सईद हसन, लोनिवि के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता मो. मीसम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें