हरिद्वार। सीआईएसएफ यूनिट भेल हरिद्वार की ओर से “खेलो इंडिया फिट इंडिया” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इससे लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
साइकिल रैली में सीआईएसएफ के जवानों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसका उद्देश्य फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट भेल हरिद्वार के यूनिट कमांडर दीपक कुमार ने सभी को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वस्थ शरीर ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है। उन्होंने सभी बल सदस्यों एवं बच्चों को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने एवं दैनिक जीवन में खेलकूद को अपनाने का संदेश दिया।