फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तांत्रिक क्रिया और तेज आवाज में भजन से रोकने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में देर रात तक तेज आवाज में भजन बजाने पर और तांत्रिक क्रियाओं को करने से रोकने पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात सूचना मिली कि पुरुषोत्तम बिहार स्थित एक अपार्टमेंट में एक व्यक्ति तांत्रिक विद्या करने के नाम पर आए दिन शोर-शराबा करता है और रात में तेज आवाज में टीवी पर भजन-कीर्तन चला देता है। इससे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और उल्टा गाली-गलौज करने लगा। शिकायत मिलननेपर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे शांत रहने की हिदायत दी, लेकिन व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी सत्य प्रकाश तिवारी निवासी पुरुषोत्तम बिहार को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें