फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार भागा, फैक्ट्री से दिलाया वेतन

Thu, 02 Jul 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर की बिरला टायर फैक्ट्री के ठेकेदार के गायब होने से उसके अधीन काम करने वाले 102 श्रमिकों को एक माह का वेतन नहीं मिल पाया था। श्रमिकों की ओर से श्रम विभाग में वाद दायर किया गया। जिस पर सहायक श्रमायुक्त की ओर से फैक्ट्री प्रबंधन से श्रमिकों को एक माह वेतन दिलाया गया।
विज्ञापन


बुधवार को पहले दिन 25 श्रमिकों को  एक लाख तीस हजार का भुगतान किया गया। सहायक श्रमायुक्त अशोक वाजपेयी ने बताया कि लक्सर स्थित बिरला टायर फैक्ट्री का ठेकेदार अचानक गायब हो गया था। जिससे ठेकेदार के अधीन काम करने वाले 102 श्रमिकों को मार्च 2015 का वेतन नहीं मिल पाया था।

श्रमिकों की ओर से अप्रैल माह में उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई थी। उसके बाद विभाग की ओर से फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस भेजा गया। श्रम कानूनों के नियमानुसार फैक्ट्री प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया। जिस पर बिरला टायर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 102 श्रमिकों का एक माह के वेतन के पांच लाख 56 हजार श्रम विभाग को अदा किए गए।
विज्ञापन


बुधवार को पहले दिन 25 श्रमिकों शैलेंद्र, सोनू, सुशील, विनय, धर्मपाल, रमेश शुक्ला, सोमपाल, सचिन शर्मा,  संजय कुमार, राजेंद्र,सुभाष, मोनू साहब सिंह आदि श्रमिकों  को चैक बांटे गए। कुल एक लाख तीस हजार रुपये के चैक दिलाए गए। बाकी राशि का भुगतान 25 -25 श्रमिकों को बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार में किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें