फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ज्वालापुर के हज्जाबान में घरों में हो रही दूषित पानी की सप्लाई

Mon, 16 Mar 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीते करीब चार दिन से आ रहा गंदा पानी, संक्रामक बीमारी का खतरा
विज्ञापन

ज्वालापुर के हज्जाबान में घरों में हो रही दूषित पानी की सप्लाई

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के हज्जाबान मोहल्ले में बीते कई दिन से पेयजल की आपूर्ति में गड़बड़ी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के कई घरों में नलों से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है जिससे लगभग 15 से 20 परिवार के लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मगर जिम्मेदार बेखबर है।

हज्जाबान में कई घरों में दूषित पानी की सप्लाई होने के बाद से लोगों को इधर उधर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आकिब सलमानी, अबुजर, शोएब ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पानी में गंदगी और बदबू आ रही है। कई बार मटमैला रंग के पानी की सप्लाई भी हो रही है। इस कारण उन्हें परेशानी हो रही है और वे इस पानी को पीने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मजबूरन उन्हें बाहर से पीने का पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी की सप्लाई की वजह से बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो पूरे मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से मांग की है कि पेयजल लाइन की जांच कराकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए। उधर, अधिशासी अभियंता विपिन चौहान का कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें