फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को उपभोक्ता न समझें डाक्टर : रामदेव

Thu, 03 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ परिसर में पांच दिवसीय मोटापा प्रबंधन पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मोटा व्यक्ति अपनी पूरी ऊर्जा राष्ट्र के विकास में नहीं लगा पाता। इसलिए पंतजलि ने मोटापा मुक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया है। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षक देश में मोटापा निवारण को अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ में शिविर का शुभारंभ योग गुरु बाबा रामदेव के निर्देशन में शोध-अनुसंधान की निदेशिका डा शरली टेल्लस ने किया। बाबा रामदेव ने कहा अभी औषधि और आहार के नाम पर देश के लोगों को विकृतियां परोसी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक जिसे धरती का भगवान कहते हैं, वह भी मरीज को मात्र एक उपभोक्ता समझकर उपचार करता है। स्वामी ने कहा मोटापा से ग्रस्त व्यक्ति की संपूर्ण शक्ति अपने शरीर को संभालने में लग जाती है। मोटापा से मुक्त होकर व्यक्ति राष्ट्रसेवा, राष्ट्र निर्माण में अपनी पूर्ण शक्ति का नियोजन करेगा, देश समृद्ध होगा।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा योगपीठ आयुर्वेद और योग के माध्यम से अब तक करोड़ रोगियों का उपचार कर चुकी है।  पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन की निदेशक डा. शरली टेल्लस का मानना है कि वंश परंपरा, तनाव व अनियमित आहार से मोटापा बढ़ता है। उन्होंने योग व आयुर्वेद से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें