महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज सतीकुंड कनखल में एमए पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। अध्यापिका गरिमा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। पेरेंट्स गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने संविधान निर्माण पर प्रकाश डाला। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा, डॉ. रिंकू बतरनी, साक्षी, छाया गौतम, मोनिका शर्मा, डॉ. शेख शरण, डॉ. अनुराधा पांडे मौजूद रहे।
Iकैदियों को सिखाई जीवन जीने की कलाI
धर्मगुरु श्रीश्री रविशंकर की ओर से संचालित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के चैप्टर हरिद्वार ने जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का समापन किया। हरिद्वार चैप्टर के वरिष्ठ शिक्षक तेजिंदर सिंह ने बताया कि कैदी-बंदियों को सिखाया गया कि वह किस प्रकार मन की साधना करके अपना जीवन सुधार सकते हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य, प्रभारी जेलर प्यारेलाल आर्य, मनीष बहुगुणा, फार्मासिस्ट डॉ. आरसी गैरोला का सहयोग मिला।
Iहक और इंसाफ की राह अपनाएंI
पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में मदरसा इस्लामिया अरबिया इसलाहुल उलुम में इजलासे आम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उलेमाओं ने लोगों को हक और इंसाफ की राह पर चलते हुए जीवन बिताने का संदेश दिया। शनिवार की रात से शुरू हुए जलसे में कई उलेमाओं ने तकरीर की। आज रविवार को जलसे में दुआ होगी। ये जानकारी मदरसे से जुड़े हसीन अहमद ने दी है।