फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती को सड़कों पर उतरेगा हरिद्वार

Tue, 24 Jan 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पूरा हरिद्वार दौड़ेगा। इसके लिए रन फॉर वोट के नाम से दौड़ का आयोजन किया गया है जबकि दोपहर में देवपुरा चौक से बैंडबाजों के साथ रैली निकाली जाएगी। रैली कई स्कूलों के करीब पांच हजार बच्चे शामिल होंगे। रैली का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे।

इस अभियान के संयोजक डा. नरेश चौधरी ने बताया कि क्रीड़ा विभाग की ओर से बुधवार की सुबह आर्यनगर चौक से एक दौड़ रन फॉर वोट का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अन्य लोग शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी विभागों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ ग्रहण कराने का भी निर्णय लिया गया है। स्कूलों में बच्चों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं कराने और उन्हें सम्मानित कराने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 हर बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को हर बूथ पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे और  मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने व पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे लेकिन ऐसे मतदाताओं के नाम इस चुनाव के लिए वोट डालने के काम नहंी आ सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें