फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने घेरा लोक निर्माण विभाग का दफ्तर, जमकर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़कों को मानकों के विपरीत बनाने और उसके कारण जलभराव की समस्या का हल भी नहीं करने पर कांग्रेसियों ने विभाग के दफ्तर में जमकर हंगामा काटा। चेेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं किया गया तो वे डीएम कार्यालय पर धरना देने के साथ ही धर्मनगरी में पहुंचने पर सीएम को भी काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर अनीता शर्मा के प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी बड़ी संख्या में देवपुरा चौक के पास स्थित लोक निर्माण कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही ईई दीपक कुमार के कार्यालय का घेराव कर लिया, लेकिन वहां वह नहीं थे। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता इंतजार में उनके कार्यालय के भीतर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। बाद में उन्होंने कार्यालय परिसर में अधिकारियों के खिलाफ हंगामा काटने के साथ ही नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। घंटों तक यूं ही कांग्रेसी जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता आदि के कार्यालयों में पहुंचकर घेराव करते रहे। अशोक शर्मा ने बताया कि आर्यनगर पीर वाली गली में सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए नालियां नहीं छोड़ी गई हैं। इससे जरा सी बारिश में जलभराव होने से घरों में पानी घुस जाता है, जिससे लोगों का नुकसान हो रहा है। वहीं, रविदास बस्ती मिशन रोड पर भी 200 मीटर एरिया में पानी भरा पड़ा है। विष्णु गार्डन क्षेत्र के लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में ऐसी समस्याओं के हल के लिए लोगों के साथ ही मेयर की ओर से बार-बार पत्र लिखने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उल्टा नगर निगम को दोषी ठहरा दिया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद राजीव भार्गव, जफर अब्बासी, हाजी साबुद्दीन, कैलाश भट्ट, शदीक गाड़ा, रियाज अंसारी, तहसीन अंसारी, सुनील कुमार, मनोज सैनी, कामरेड बीके सिंह, राजेंद्र गुप्ता, पार्वती नेगी, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा और संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें