फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 14 को दिल्ली में हुंकार भरेंगे हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस की ओर से 14 दिसंबर को होने जा रही वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को सफल बनाने के लिए मायापुर में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की ओर चुनाव आयोग से जोड़तोड़ कर वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इससे भाजपा संविधान का दमन करने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
रैली प्रभारी वीरेंद्र रावत ने कहा कि बिहार चुनाव में हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जाकर वोट किया है। इससे साफ है कि भाजपा हरिद्वार से भी वोटों की चोरी करा रही है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। अब लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, वरुण बालियान, इरफान अंसारी, अरविंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, संजय सैनी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, पार्षद महावीर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें