कनखल में शिकायत करते कांग्रेस के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के अध्यक्ष के नेतृत्व में कनखल थानाध्यक्ष को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत पत्र सौंपा।
रविवार को शिकायती पत्र सौंपते हुए अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा राजनीति में अभद्र भाषा का कोई स्थान नहीं है। अपना विरोध दर्ज करने के लिए संविधान ने हमें बहुत प्रावधान दिखाए हैं। परंतु उसमें गाली गलौज व अमर्यादित टिप्पणी का कोई स्थान नहीं है। इसके बावजूद ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर इस पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता तो कांग्रेस तीखा टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरने पर विवश होगी। इस मौके पर महानगर महासचिव जितेंद्र सिंह, हरद्वारी लाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सविता सिंह, युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, रचित अग्रवाल, नरेश वर्मा, दीपक उपाध्याय, हर्ष लोधी, नीटू, नरेश सेमवाल आदि शामिल हुए।