फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार मल्होत्रा टीम ने जीता व्यापारियों का भरोसा

विज्ञापन
प्रदेश व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी की घोषण के दौरान मौजूद नवनिर्वाचित पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
श्रीराम व्यापार मंडल रेलवे रोड ज्वालापुर की बैठक में लगातार तीसरी बार राकेश मल्होत्रा को अध्यक्ष, ओम पाहवा को महामंत्री और अनुराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

गंगा पैलेस में आयोजित बैठक में संगठन के चुनाव पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से लाए गए प्रस्ताव के आधार पर संरक्षक प्रेम लाल अरोड़ा, सरदार इंद्रजीत सिंह, भीमसेन अरोड़ा, मनोज गुप्ता और दीपक अरोड़ा आदि की देखरेख में एक बार फिर राकेशमल्होत्रा को अध्यक्ष ओम पाहवा को महामंत्री और अनुराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोपाल अरोड़ा, ओमप्रकाश झांब, नीरज गुप्ता, ओमप्रकाश विरमानी, गौरव अरोड़ा, नीरज गुप्ता, अरुण मेहता, मृत्युंजय अग्रवाल, संजीव गेरा, उदित बटला, डा. राजीव कटारिया और अनिल सेठी को चुना गया।
अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा और महामंत्री ओम पाहवा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से जिस तरह से उनकी पूरी टीम व्यापारियों के हितों के लिए काम कर रही है आगे भी एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में नरेश चानना, सूरज प्रकाश, राजीव सचदेवा, दिनेश, जनेंद्र जिंदल, देवेंद्र, गगन, चंद्रमोहन खुराना, रमन ग्रोवर, राजकुमार, कीर्ति शर्मा, सरदार त्रिलोचन सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें