फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: निशंक

Wed, 06 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश में उत्पन्न राजनीतिक माहौल के लिए कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार है। जब तक राज्य में कांग्रेस की सरकार रही विकास ठप रहा। राज्य में कानून का नहीं माफिया का राज चल रहा था। नियम और कानून सब ताक पर रख दिए गए थे।
विज्ञापन


हरिद्वार प्रेस क्लब में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए निशंक ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाना राज्य को संभालने का एकमात्र तरीका शेष था। कांग्रेस सरकार अंतर विरोधों से गुजर रही थी जिसके चलते सरकार गिरी है। यह सरकार अपने ही लोगों को संभालकर नहीं रख पाई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अर्द्धकुंभ मेले के लिए सौ करोड़ रुपये जारी करने की बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब भी महामहिम राष्ट्रपति को लगेगा कि अब हालात सामान्य हो गए हैं वे राष्ट्रपति शासन हटा देंगे। भाजपा द्वारा सरकार बनाए जाने के प्रयास के बारे में पूछे जाने पर निशंक का कहना था कि इसका निर्णय हाईकमान लेगा। पत्रकारों के सवालों पर कई बार सांसद धैर्य भी खोते नजर आए। हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला महामंत्री जयपाल सिंह, आशुतोष शर्मा, संजय सहगल, अनिल अरोड़ा, रीता चमोली, सरोज जाखड़, रोहन सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें