फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी भत्ता कार्ड छोड़ भागे कांग्रेसी

Sat, 11 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के  चुनाव क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर निर्वाचन आयोग ने तेजी से कार्रवाई की।  इस दौरान गुर्जर बस्ती में बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटने की सूचना पर छापा मारा गया। ऐसे में कार्ड बांट रहे युवक भाग खड़े हुए। उधर भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का पथरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जबकि बसपा प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी की प्रचार सामग्री भी जब्त की गई है।      
विज्ञापन


उड़न दस्ते को शनिवार शाम को सूचना मिली कि गुर्जर बस्ती में कुछ लोग बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांट रहे हैं। उड़नदस्ता प्रभारी सुशील कुमार की अगुवाई में छापा मारा गया । उड़नदस्ते को देखते ही कार्ड बांट रहे युवक कार्ड वहीं फेंककर भाग निकले। उड़नदस्ते ने मौके से करीब 50 कार्ड कब्जे में लिए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं उड़नदस्ते के प्रभारी सुशील कुमार की ओर से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। चार दिन पहले उड़नदस्ते ने भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री जब्त की थी और उस समय में 48 घंटे का समय देते हुए मुद्रक और बिल की जानकारी देने को नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब प्रत्याशी की ओर से नहीं दिया गया। इस कारण स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ  लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि बसपा प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी की प्रचार सामग्री भी जब्त की गई है। इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें