फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मा कंपनी में कंप्रेशन फटा, विस्फोट से हडकंप

विज्ञापन
सिडकुल स्थित फैक्ट्री में धमाके के बाद बिखरा पड़ा सामान । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिडकुल की एक फार्मा कंपनी में शनिवार को कंप्रेशर फट गया। कंप्रेशर फटने का धमाका इतना बड़ा था कि आसपास दीवारें टूट गई। कंप्रेशर फटते वक्त कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने कंपनी अधिकारियों से मामले की जानकारी जुटाई। कंप्रेशर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुुताबिक एक फार्मा कंपनी में शनिवार अपराह्न में जोरदार धमाका हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची। कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की तो पता चला कि कंपनी में लगा कंप्रेशर फट गया था। कंप्रेशर फटने से हुए धमाके के बाद कंपनी की दो दीवारें भरभरा कर गिर गईं। आसपास की कंपनियों तक धमाके की आवाज सुनाई दीं। धमाके की आवाज सुनते ही कर्मचारी कंपनी के बाहर दौड़े। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल को कंपनी के एचआर हेड ने बताया कि जिस जगह पर कंप्रेशर रखा हुआ था, घटना के समय वहां पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें