फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तहसील में 16 सौ किसानों को बंट चुका 62 लाख का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में प्रभावित किसानों को 62 लाख रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है। हालांकि, अभी राजस्व टीम की ओर से सर्वे किया जा रहा है। तहसीलदार ने कर्मचारियों को तेजी से सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। ताकि शेष किसानों को भी मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन


पिछले दिनों आई बरसात में हुए जलभराव से लोगों को बहुत नुकसान पहुंचा था। तहसील क्षेत्र के पथरी और लालढांग में अत्यधिक नुकसान हुआ था। जिसमें प्रभावितों को नुकसान का जायजा लेकर मुआवजा देने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मकान गिरने, फसलों के नष्ट होने, पशुओं की मौत होने आदि का प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जा रहा है। लेकिन अभी भी सर्वे पूरा नहीं हुआ है। जिससे राजस्व विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर सर्वे करने में लगे हुए हैं। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि शुक्रवार तक 62 लाख रुपये का मुआवजा तहसील क्षेत्र के लगभग 1600 किसानों को दिया जा चुका है। जल्द ही समस्त प्रभावित को सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें