सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 रानीपुर भेल में कन्या भारती गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रिंसी, उपाध्यक्ष श्रेया, मंत्री संस्कृति, सह मंत्री दिव्या, सचिव मनजीत कौर, सह सचिव शीत भल्ला, कोषाध्यक्ष आस्था चुनी गईं। जिन्हें सुमन त्यागी और हेमा जोशी ने शपथ दिलाई।इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि आनंदमई सेवा सदन कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रवक्ता स्नेहलता अग्रवाल ने कहा कि नारी अबला नहीं है, सनातन संस्कृति से ही नारियों का वर्चस्व रहा है। कन्या भारती के गठन का उद्देश्य बालिका का समग्र विकास मातृत्व कर्तव्य, नेतृत्व एवं राष्ट्र का विकास करना है।
प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने कहा कि विद्या भारती की योजना के अनुसार नारी शक्ति को प्रबल समर्थ एवं नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से कन्या भारती का गठन विद्यालय स्तर पर किया जाता है। साथ ही बालिकाओं को समाज कार्य में निपुण बनाकर नेतृत्व कौशल का सामर्थ्य संचारित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर गठन कर प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल का चुनाव होता है। इस मौके पर अमित कुमार, जयपाल सिंह, तिगमांशु बडोली, काजल, सिमरन आदि मौजूद रहे।