फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीया, खाना खाया, झटक लिए कुंडल

Wed, 23 Oct 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर पढ़कर आप किसी भूखे को खाना और प्यासे को पानी पिलाने से पहले दस बार सोचेंगे। विवेक विहार की बुजुर्ग महिला इसी विश्वास में एक लुटेरे का शिकार बन गई।
विज्ञापन


आरोपी आतंकित कर सोने के कुंडल झटककर ले गया। पीड़ित महिला केपरिजनों ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दे दी है।

विवेक विहार निवासी 68 साल की बुजुर्ग मधुरानी गुप्ता मकान की घंटी बजी तो दरवाजा खोलकर बाहर आ गई। बाहर खड़े युवक ने पानी मांगा तो बुजुर्ग महिला उसे अंदर ले आई। पानी पीने के बाद शातिर ने खाने की फरमाइश कर दी।

मधु ने रसोई में रखे पराठे व पूरियां प्लेट लगा दी। पेट पूजा करते हुए आरोपी युवक ने ताड़ लिया कि महिला घर में अकेली है। डरा धमका कर बुजुर्ग महिला से कुंडल छीनकर आरोपी फरार हो गया। ज्वालापुर कोतवाली के एसआई गणेश मनोला के मुताबिक आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें