फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म का आरोपी कोच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी पुरुष टीम का कोच था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय खेलों को लेकर रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के शिविर चल रहे हैं। जहां कोच खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। प्रदेशभर से चयनित होकर खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। करीब छह कोच में पांच पुरुष एक महिला कोच अभ्यास करा रहे हैं। सभी होटलों में ठहरे हुए हैं। ऋषिकेश से भी एक 16 वर्षीय किशोरी हॉकी टीम में एक माह पहले चयनित होकर आई थी। राष्ट्रीय स्तर के लिए दो चरणों के बाद अब फाइनल में चयन होना था। इसी बीच रविवार को कोच ने उसे अपने कमरे में बुला लिया। आरोप है कि कोच ने उससे दुष्कर्म किया।

आरोप है कि नाबालिग खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद जब हालत बिगड़ी तो दूृसरे कोच को जानकारी मिली। तब उसने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के पहुंचने पर किशोरी ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसे लेकर सभी थाने पहुंचे। तब पुलिस ने पोक्सो, दुष्कर्म सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी भानु प्रताप निवासी वार्ड नंबर छह टनकपुर जिला चंपावत को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन



तीन साल से खिलाड़ी को जानता है कोच
- पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कोच नाबालिग हॉकी खिलाड़ी को करीब तीन साल से जानता है। रुद्रपुर में खिलाड़ी के प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान खिलाड़ी से जान पहचान हो गई थी। तब से वह उसे जानता था। अब यहां चयन होने के बाद खिलाड़ी आई तो उससे संपर्क कर लिया। जिसके बाद रविवार को मौका मिलने पर उसने खिलाड़ी से होटल के कमरे में ही दुष्कर्म कर दिया।

एक ही होटल में ठहरे थे, आसपास थे कमरे
- पुलिस सूत्रों की मानें तो खिलाड़ी और कोच एक होटल में ठहरे हुए थे। आसपास ही उनके कमरे भी बने हुए थे। खिलाड़ी से बातचीत करने के बाद उसने फिर उसे अपने कमरे में किसी काम होने की बात कहकर बुलाया था।
-
संविदा के तौर पर कार्यरत था आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी कोच की उम्र 30 साल है और वह शादीशुदा है। कोच का एक बच्चा भी है। खेल विभाग में संविदा के तौर पर कार्यरत था। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के बीच एक महीने पहले ही उसे यहां खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भेजा गया था। वह पुरुष टीम का कोच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें