फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सहकारी समितियों के कर्मचारियों को एक साल से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। इस बार सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारियों के लिए होली का त्योहार फीका रहेगा, क्योंकि क्षेत्र की सहकारी समितियों के सचिव को छह माह और कर्मचारियों को पिछले एक साल से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में जहां इन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वहीं, अब इन लोगों के परिवार होली का त्योहार कैसे मनाएंगे।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित अधिकारी भी उनकी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि उनके परिवार के लोगों की भूखे मरने की नौबत आ गई है। जिले में 43 सहकारी समितियां हैं। मिली जानकारी के अनुसार बादशाहपुर सहकारी समिति के कर्मचारियों को आठ माह व धनपुरा सहकारी समिति तथा पीतपुर सहकारी समिति के कर्मचारियों को पिछले एक साल से वेतन नहीं मिला है। सहकारी समितियां किसानों को ऋण बांटकर खुद कर्ज में डूब गई हैं। अब इन सहकारी समितियों में पैसा नहीं हैं, ताकि समिति सचिव और कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें