राहुल गांधी एक्शन फोर्स के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर डेंगू की रोकथाम में विफल होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली। चंद्राचार्य चौक पर सीएम का पुतला फूंका। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के साथ विशेष अभियान चलाने की मांग उठाई।
पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार डेंगू जैसी ज्वलंत समस्या को लेकर मूर्खतापूर्ण बयान दे रही है। जनता के प्रति सरकार को अपनी जवाबदेही मानते हुए डेंगू की रोकथाम और इलाज के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि डेंगू महामारी का रूप ले चुका है। सेवादल के मुख्य प्रदेश संगठक राजेश रस्तोगी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है।
अरविंद शर्मा, गौरव शर्मा, सुमित भाटिया, नवाज और आशीष भारद्वाज का कहना है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पैरासिटामोल खाने से डेंगू ठीक होने का बयान जनता का मजाक उड़ाने जैसा है।
इस मौके पर विशाल राठौर, दीपक टंडन, मुरली मनोहर, धर्मपाल ठेकेदार, दीपाली त्यागी, नीलम शर्मा, नीतू बिष्ट, विक्की कोरी, आशीष भारद्वाज, सोनू दाबड़े, आर्यन राठौर, संदीप कुमार, वरूण बालियान, अमरीश वर्मा, विमला, उषा, गार्गी राय, रूबि, रवि कश्यप, सोनू, दीपक कटारिया, राजीव चौधरी, अरविन्द शर्मा, प्रदीप आहूजा, उदयवीर सिंह, दीपक पांडे रहे।