फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा को पोत डाला

Thu, 17 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कश्यप समाज की मांग पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लव-कुश घाट का नामकरण महर्षि कश्यप कर दिया था। बुधवार को एचआरडीए ने घाट पर महर्षि कश्यप भी लिख दिया था लेकिन कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने इसका विरोध करते हुए लिखे नाम को मिटा दिया। भनक लगते ही मौके पर पहुंचे समाज के लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला तूल पकड़ने की आशंका को देखते हुए देर शाम तक घाट पर खुफिया तंत्र सतर्क रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कश्यप समाज ऋषिकुल पुल के पास कश्यप धर्मशाला के सामने वाले तिराहे को कश्यप चौक और घाट को महर्षि कश्यप घाट बनाए जाने की मांग कर रहे थे। विगत 27 नवंबर को हरिद्वार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने इन दोनों मांगों को पूरा करते हुए उनके नामकरण की घोषणा मौके पर आकर कर दी थी। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने आदेश पर अमल करते हुए बुधवार को घाट पर महर्षि कश्यप घाट लिखवा दिया। इससे पहले इस घाट का नाम लव-कुश घाट था। प्राधिकरण के अधीन काम करने वाले ठेकेदार और मजदूर शाम करीब तीन बजे घाट पर मौजूद थे कि मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने घाट का नाम बदले जाने का विरोध करते हुए जहां महर्षि कश्यप घाट लिखा था वहां सफेद पेंट से पुताई कर दी।

सूचना मिलते ही कांग्रेस नेत्री ग्रेस कश्यप, धर्मशाला के प्रबंधक एमपी कश्यप, योगेंद्र कश्यप शिवकुमार कश्यप और सुनील कश्यप आदि मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। कुछ लोगों का कहना था कि पेंट पोतने वालों का नेतृत्व भाजपा के एक कार्यकर्ता ने किया बाद में सभी भाग गए। ग्रेस कश्यप ने आरोप लगाया कि यह महापुरुष का अपमान है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मामले तूल पकड़ते ही सीओ सिटी चंद्रमोहन, हरिद्वार एवं कनखल पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रेस कश्यप ने बताया कि इस बारे में जिला और मेला प्रशासन को अवगत कराया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है वह इस दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें