फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 17 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गो-तस्करी करने वाले एक गिरोह के एक बदमाश को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि इसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। आरोपी के पास से तमंचा, दो जिंदा कारतूस और स्कार्पियो बरामद की गई है। स्कार्पियो पर चैसिस नंबर नहीं है। इसकी जांच और फरार साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। जबकि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी नवंबर में थानाक्षेत्र में लोगों पर हमला कर गोवंश छीन कर ले जाने की घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात कनखल पुलिस को सूचना मिली की लक्सर रोड से हरियाणा नंबर की स्कार्पियो में गो तस्कर आ रहे हैं। कनखल थानाध्यक्ष रितेश शाह ने पुलिस टीम के साथ रात करीब डेढ़ बजे जमालपुर चैक पोस्ट पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। संदिग्ध स्कार्पियो के आते ही पुलिस अलर्ट हो गई और उसे बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक बैरियर तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा किया। सिंगल रोड के चलते स्कार्पियो पत्थरों से टकराकर हाईवे से नीचे उतरकर एक जगह फंस गई। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कार्पियो को अपने कब्जे में लेते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि रात का फायदा उठाते हुए दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम इब्राहिम (निवासी धीरवाली गली पीस मंडी सहारनपुर) बताया। जबकि फरार साथियों के नाम अबरार (निवासी संसार रोड बेहट), दानिश (निवासी आजाद कालोनी सहारनपुर) बताया। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, पशु बांधने का सामान बरामद किया।

थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह 21 नवंबर को थानाक्षेत्र के फुटबाल ग्राउंड जगजीतपुर से गोवंश की चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ लिया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। रितेश शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कार्पियो की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें