फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी ने लालढांग में किया रोड शो

विज्ञापन
लालढांग में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में रोड़ शो करते मुख्यमंत्री पुष्कर स? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालढांग में रोड शो करके पार्टी के लिए वोट मांगे। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर बाजार होते हुए गांधी चौक में संपन्न हुआ। रोड शो में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कटेबढ स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और अरदास की।
विज्ञापन

गाजीवाली में मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में लालढांग क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। हरिद्वार की सड़क, रवासन नदी पर पुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित करोड़ों की लागत से पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों केवल मुद्दे ढूंढने में लगी हैं। भाजपा विकास में लगी है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं से विकास कार्य जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें