फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवों के दरबार में पहुंचे सीएम

Tue, 13 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
cm harish rawat - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर सबसे पहले ज्वालापुर के गुघाल मंदिर में पूजा अर्चना की तथा ब्राह्मणों का अभिनंदन किया। उसके बाद ऋषिकुल मैदान पर सजे गणेश महोत्सव के पंडाल में पहुंचकर भगवान गजानन की पूजा अर्चना की। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


गुघाल मंदिर पहुंचे सीएम हरीश रावत ने राज्य की सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। उन्होंने गोगा जाहरवीर की छड़ी पर धागा भी बांधा। धडा फिराहेडियान की प्रबंधन समिति की ओर से यहां पहुंचने पर सीएम का अभिनंदन किया गया। मंदिर के सभागार में सीएम ने कई ब्राह्मणों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान धद्यड़ा फिराहेडियान पंचायत के अध्यक्ष मुकेश तुंबडिया, शिवशंकर वशिष्ठ, पुरुषोत्तम भगत, सचिन आदि के साथ शाम को सीएम ने ऋषिकुल के मैदान पर चल रहे गणेश महोत्सव में शिरकत की।

भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। साथ ही पिछले दिनों हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्रतिभाओं की खान है। मेधावी बच्चों को ऐसे ही मंचों पर प्रोत्साहन मिलता है। सरकार प्रतिभाओं को तराशने के लिए कृतसंकल्प है। इस दौरान पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्ण कुमार ठेकेदार,पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी  पूनम भगत, अरविंद शर्मा, मनीष कर्णवाल, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, रविश भटीजी, धर्मेंद्र  अंबुवाला, संदीप गौड, दीपक जखमौला, विनोद कश्यप, चौधरी राजेंद्र सिंह, विमला पांडेय, यशवंत सैनी, अशोक उपाध्याय, किरण सिंह, ठाकुर रतन सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। ऋषिकुल पंडाल मेें पहुंचने पर उनका आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक ओबराय, विजय भंडारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


कर्णवाल के आवास किया सीएम का स्वागत
 हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मनीष्रूू कर्णवाल के आवास पर पहुंचे सीएम हरीश रावत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कई कांग्रेसी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राजनीतिक सवालों से दूरी बनाए रखी।  अलबत्ता भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी के सन्यास संबंधी सवाल पर उन्होंने इसे उनका व्यक्तिगत मामला बताकर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें