फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भूमि बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कोतवाली में भी हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि बंटवारे के विवाद में मंगलवार सुबह सिविल लाइंस कोतवाली के जौरासी गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया जहां आमना-सामना होने पर फिर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव में सलमान और जाहिद पक्ष के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और जिम्मेदार ग्रामीणों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन विवाद नहीं थमा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो झगड़े में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। यहां भी दोनों पक्षों के समर्थक पहुंच गए और एक बार फिर हंगामा होने लगा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को शांत कराया। पुलिस ने सलमान, खुर्शीद, साहिल और जाहिद, गुलशेर, जान मोहम्मद का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें