फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सिटी मजिस्ट्रेट ने किया चारधाम पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

Sun, 31 May 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया
विज्ञापन

हरिद्वार। सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने चारधाम पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की उपलब्ध कराई जा रही सुविधा, सुरक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही शौचालय की भी उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवस्थाओं को निरंतर सुचारु व व्यवस्थित बनाए रखा जाए ताकि किसी भी यात्री को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि यात्रियों के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए केंद्र पर 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं जहां पंजीकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं। सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें