फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामकरण पार्टी में भिड़े कौशिक और ब्रह्मचारी

Fri, 08 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर विधायक मदन कौशिक और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी के बीच नामकरण पार्टी में तीखी बहस हो गई।  मुख्यमंत्री हरीश रावत के नगर निगम के प्रति दुर्भाव के आरोप को लेकर मदन कौशिक की ओर से की गई टिप्पणी पर सतपाल ब्रह्मचारी ने मदन कौशिक के नगर विकास मंत्री रहते हुए किए गए विकास कार्य पर सवाल कर लिया। जैसे-तैसे दोनों का मामला निपटा।
विज्ञापन

मध्य हरिद्वार में कांग्रेस के नामित पार्षद सचिन बेनीवाल के बेटै का नामकरण कार्यक्रम था। कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान विधायक मदन कौशिक और पूर्व चेेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी आपस में बातचीत करने लगे।  सतपाल ब्रह्मचारी ने मदन कौशिक से मेयर मनोज गर्ग की दाढ़ी बढ़ाए जाने को लेकर पूछ लिया कि दाढ़ी कितनी और बढ़ेगी। इस पर मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर नगर निगम के विकास में बाधा डालने का आरोप जड़ दिया। विधायक ने कहा कि सीएम किसी भी प्रस्ताव पर कार्य नहीं होने दे रहे हैं। इस पर सतपाल ब्रह्मचारी ने विधायक से पूछ लिया कि जब वह नगर विकास और पर्यटन मंत्री थे तो उन्होंने नगर निगम को क्या दिया। इसको लेकर मदन कौशिक नाराज हो गए और दोनों में आपस में बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख सचिन बेनीवाल बीच में आए। इसके बाद मदन कौशिक वहां से चले गए।
--------------------------
मेयर की दाढ़ी बढ़ाने मामले पर विधायक मदन कौशिक से वार्ता हुई तो उन्होंने कह दिया कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार रहेगी मेयर की दाढ़ी नहीं कटेगी। कांग्रेस मुक्त की बात पर मैने विधायक को जवाब दिया। पुराने साथी है तो इस प्रकार की वार्ता होती रहती है।
विज्ञापन

- सतपाल ब्रहमचारी, पूर्व चेयरमैन।

मेयर मनोज गर्ग की दाढ़ी को लेकर वार्ता हुई तो मैने मुख्यमंत्री हरीश रावत के रहने तक दाढ़ी न कटने की बात कही थी। हॉटटॉक जैसी कोई बातचीत नहीं, सभी आपसी बातचीत हो रही थी। इसका कोई गलत अर्थ न निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

- मदन कौशिक, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें