फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित वस्तुओं की जलाई होली

Tue, 04 Oct 2016 11:56 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
चीनी सामान की होली जलाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी चौक पर एकत्रित होकर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया। चीन में निर्मित वस्तुओं की होली जलाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी के जल को रोक कर चीन ने पाकिस्तान और आतंकवाद का समर्थन किया है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ-साथ अब चीन के खिलाफ भी हिंदुस्तान की जनता को सख्त कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत के लोगों को चीन में निर्मित हर प्रकार की वस्तु का उपयोग बंद करके उसको सबक सिखाना चाहिए। दीपावली पर चीन भारत से लगभग तीन हजार करोड़ का कारोबार करता है। महाकाली भीमगोडा व्यापार मंडल अध्यक्ष जसवंत थरेजा और महानगर महामंत्री राजेश सुखेजा ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी का जल रोककर चीन ने ठीक नहीं किया। भारत की जनता को इसका कड़ा जवाब देना होगा। शशी भूषण पांडेय और देवेंद्र गिरि ने संयुक्त रूप से कहा कि चीन हमेशा से ही भारत का विरोधी रहा है। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से विपिन चौधरी, कविराज शर्मा, पूरण पांडेय, अमित जैन, रितेश त्यागी, अभिषेक गुप्ता, धर्मापाल प्रजापति, पंकज शर्मा, भूदेव शर्मा, विशाल मलिक, प्रमोद पाल, पंकज वर्मा, एसएन तिवारी, देव पांडेय, कपिल कुमार, प्रीतम कुमार, मीनष धीमान, विनोद गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें