फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमर और भांगड़ा पर जमकर थिरके बच्चे

विज्ञापन
ग्राम आन्नेकी रोशनाबाद स्थित आर्यन हेरिटेज स्कूल का वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की ? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ग्राम आन्नेकी रोशनाबाद स्थित आर्यन हेरिटेज स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुुतियों से समां बांध दिया। अतिथियों ने बच्चों के कार्यक्रमों की खूब सराहना की। इसके बाद प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आर्यन हेरिटेज स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने गढ़वाली नृत्य के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक छटा भी बिखरी। राजस्थानी घूमर, मराठी लावनी और पंजाबी भंगड़ा पर दर्शक खूब झूमे। इसके बाद सैनिक के जीवन पर आधारित नाटिका ने अतिथियों का दिल छू लिया। मेजर की भूमिका में आदित्य पाठक ने गहरी छाप छोड़ी। अगस्त्य मिश्रा की संस्कृति से ओतप्रोत कविता और वैष्णवी की पौराणिक श्लोंकों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। खेलों में तक्षशिला और अवंतिका, फैंसी ड्रेस में अभय, यश कुमार और उत्कर्ष कांगड़ा, कथा वाचन में आदित्य प्रजापति और विशु को पुरस्कृत किया गया। क्राफ्ट बनाने में आदित्य और दीपिका ने बाजी मारी। जीके क्विज में धीरज, संजना और तनुज, भूमिका और प्रियांशी आदि को पुरस्कृत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में संजना, मंजीत, तनुज और आंचल विजयी रहे। सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में दीपांशी, कनक और लक्ष्मी ने बाजी मारी।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी केके मिश्रा ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढे़ं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति का विकास संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि आयुर्वेदाचार्य महेंद्र आहुजा ने भी शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रधानाचार्य वंदना त्यागी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान निदेशक वासुमित्र त्यागी, सुधांशु त्यागी, एंजिल्स एकेडमी के निदेशक पुष्पेंद्र चौहान, शालिनी त्यागी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें