फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी, आमजन बनकर आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आए दिन हरिद्वार में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट लोगों के आने पर जगह-जगह जाम लगा रहता है। घंटों तक लोग इसमें फंसे रहते हैं। कई बार एंबुलेंस तक फंसी रहती है। आम लोगों की यह पीड़ा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में भी रहती हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री के हरिद्वार आने पर लगे जाम में फंसे एक अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री को नोटिस भेजकर लोगों का दर्द बयां किया।
विज्ञापन


अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने मुख्यमंत्री को भेजे नोटिस में कहा कि मंगलवार सुबह वह करीब दस बजे जगजीतपुर स्थित अपने घर से न्यायालय (रोशनाबाद) जाने के लिए चला था। देशरक्षक चौराहे पर जाम लगा देखकर उन्होंने कारण जानने का प्रयास किया तो पता चला कि मुख्यमंत्री शहर में आए हैं। उनके काफिले को सकुशल निकालने के लिए पुलिस ने आम लोगों को रोका हुआ है। शहर के अन्य चौराहों पर भी जाम लगा हुआ था। जिसमें नौकरीपेशा एवं अन्य कामों पर जाने वाले लोग काफी समय से फंसे हुए थे।

अधिवक्ता का कहना है कि अक्सर विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों के आने पर ऐसी ही स्थिति शहर में लगभग आए दिन बनी रहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ‘आप भविष्य में जब भी हरिद्वार आएं तो सामान्य व्यक्ति की तरह आएं अथवा ऐसी व्यवस्था करें कि आपके आने से आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े’। अधिवक्ता का कहना है कि यदि आपके आने पर भविष्य में इस तरह का जाम लगता है तो वह न्यायालय जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं नागरिक
मंत्रियों और अन्य विशिष्ट लोगों के आने पर लगने वाले जाम से निजात मिलनी चाहिए। कई बार तो एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम न लगे ऐसी व्यवस्था पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए। -बाबू सिंह
प्रतिदिन लगने वाला जाम आम आदमी के अधिकारों का हनन है। प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट लोगों के आने पर जाम न लगे। कई बार तो लोग काफी देर तक इसमें फंसे रहते हैं। -प्रवीण कुमार, व्यापारी नेता
ऐसा तो हो नहीं सकता कि अहम पदों पर बैठे लोग जनता के बीच न आएं। आना भी पड़ेगा और उनकी सुरक्षा भी जरूरी है। लेकिन प्रशासन समय से लोगों को प्रचार आदि माध्यमों सूचना देकर व रूट प्लान बताकर व्यवस्था करनी चाहिए। - डा. विशाल गर्ग
विज्ञापन

यह समस्या बहुत पुरानी है। इससे प्रशासन नियोजित रूट प्लान बनाकर लोगों को निजात दिला सकता है। -मृदुल कौशिक व्यापारी नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें