फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राजकुमार चौहान को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बहादराबाद। बौंगला गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार चौहान को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके अनुभवों और समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई। समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड की ओर से जारी सम्मान पत्र में 75 वर्षीय राजकुमार चौहान के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ नई पीढ़ी को मिलता है। सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें