फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारू हत्याकांड में पति गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज में दस लाख की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को शनिवार को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  दहेज हत्या में नामजद सास, ससुर, चाचा ससुर की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन


जनवरी माह में ज्वालापुर क्षेत्र के गोल गुरुद्वारा के पास रहने वाले अमनदीप की पत्नी चारू (25) की मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने अचानक तबियत बिगड़ने से मौत होना बताया था। इधर, मायके पक्ष ने दहेज में दस लाख की मांग पूरी न होने पर दहेज की खातिर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई सौरभ निवासी रामनगर कालोनी ने पति, सास सरिता कौर, ससुर अमरीक एवं चाचा ससुर सुरजीत के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। सीओ सदर जेपी जुयाल हत्याकांड की जांच कर रहे हैं। शनिवार को सीओ सदर के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी पति अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें