फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मंदिर में महिला यात्री के गले से चेन झपटी, दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिला यात्री के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पहचान कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से सोने की चेन बरामद कर ली गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नमिता पत्नी नवीन निवासी मोहल्ला लक्ष्मण जिला औरंगाबाद बिहार थाना औरंगाबाद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने आई थी। दर्शन करते समय मंदिर परिसर में गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर आरोपी महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक सतेंद्र बुटोला ने बताया कि इस संबंध में लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले। इसके बाद आरोपी प्रीति और पूनम निवासीगण ग्राम महाराजगंज थाना गाजीपुर जिला गाजीपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें