फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड, सुरेश राठौर से सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ, उर्मिला सनावर का आया बयान

Sat, 17 Oct 2026 10:42 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार।

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में सीबीआई ने हरिद्वार में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। ऑडियो क्लिप और उससे जुड़े दावों के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। पूछताछ के बाद राठौर घर लौट गए, जबकि टीम ने कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में शनिवार को सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने बीएचईएल क्षेत्र स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद शाम करीब सात बजे सीबीआई की टीम गेस्ट हाउस से रवाना हो गई। वहीं, सुरेश राठौर भी अपने घर लौट गए। पूरी कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर संघर्ष कर रहीं उर्मिला सनावर ने दावा किया है कि उनके सहारनपुर आवास पर सीबीआई शनिवार को दिन में 12:30 बजे पहुंची थी। उनके पास कॉल आया तो उन्होंने बगैर सूचना आने पर सवाल उठाया और दिल्ली में होने का हवाला देते हुए रविवार को मिलने का समय दिया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पिछले साल दिसंबर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई थी। इस क्लिप को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई थी। उर्मिला सनावर ने ऑडियो के संबंध में कई दावे किए थे। इसमें भाजपा से जुड़े एक वीआईपी का जिक्र होने की बात भी सामने आई थी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर भी विभिन्न दावे किए गए थे।
विज्ञापन


ऑडियो क्लिप और उससे जुड़े आरोपों के सामने आने के बाद मामले में पुलिस ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। अब इसी प्रकरण में शनिवार की शाम करीब चार बजे सीबीआई की टीम ने हरिद्वार पहुंची। भेल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ शुरू की गई। शाम सात बजे टीम ने पूछताछ के बाद राठौर को छोड़ दिया। हालांकि, पूछताछ के दौरान किन सवालों पर चर्चा हुई और उनके क्या जवाब मिले, इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। 

जांच में पूरा सहयोग करूंगा: विधायक
-पूछताछ के बाद मीडिया के सामने आए पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि उन्होंने सीबीआई के सामने पूरी बात रखी है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा और अभी भी कर रहे हैं। उर्मिला सनावर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कहता कि उर्मिला कौन है, कौन नहीं। 

Trending Videos
विज्ञापन

बलूनी की अगुवाई में सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता
नई दिल्ली में शुक्रवार को अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी सांसद बलूनी के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। दोनों ने अधिकारियों को प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने अफसरों को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सीबीआई अफसरों ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं का परीक्षण कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

बता दें कि दो रोज पहले अंकिता के माता पिता ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने के विरोध में और अंकिता हत्याकांड में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग कर इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समर्थन दिया था। अगले दिन तड़के इंडिया गेट पर ही डटे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया था। दोनों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए दोबारा प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी थी।

ये भी पढे़ं...UK Top News: रेखा आर्या के बयान से सिलासी हलचल, सैलजा का गौतम पर हमला, बदरीनाथ में बर्फबारी, महानवमी पर छुट्टी

पुलिस की इसी कार्रवाई के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में लोक भवन कूच की कोशिश की थी। आगे बढ़ने से रोकने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की पुलिसकर्मियों से जोरदार भिड़ंत भी हुई थी। लोक भवन का गेट खोलने की कोशिश और पुलिस से धक्का-मुक्की करने के आरोप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 30 नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शुक्रवार को अंकिता के माता-पिता के ही संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की और उनकी मांग पर सीबीआई के अधिकारियों से मुलाकात कराई। अफसरों ने दोनों को मामले की निष्पक्ष और न्याय संगत जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें