फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कॉपर केबल के साथ एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पंतजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास स्थित प्लॉट से कॉपर केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमन कुमार निवासी ग्राम बेलड़ी सल्फर हाल पथरी बंगला के कब्जे से चोरी की कॉपर केबल बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिनेश जोशी निवासी जगजीतपुर कनखल ने तहरीर देकर बताया था कि शनिवार को पंतजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास प्लॉट पर रखी 35 मीटर तांबे की केबल चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। रविवार रात चेकिंग के दौरान अमन कुमार निवासी ग्राम बेलड़ी सल्फर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 35 मीटर कॉपर केबल और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अमित और अर्जुन के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसे जेल भेज दिया गया। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें