फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हादसे में हुई बच्चे की मौत के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ऑटो पलटने से हुई गुजरात से आए परिवार के आठ साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जामनगर गुजरात के निवासी धार्मिक मेघजी भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। 31 अक्तूबर की दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने भूपतवाला रानीगली से एक ऑटो रिक्शा किराए पर लिया था। जैसे ही वाहन जयराम मोड़ हाईवे हरिद्वार के पास पहुंचा, अचानक उसका एक पहिया निकल गया और वाहन पलट गया। हादसे में उनके आठ वर्षीय पुत्र जई की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें