हरिद्वार। रानीपुर मोड़ के पास से एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विजय शर्मा पुत्र अवधेश कुमार शर्मा निवासी राजलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़ ने पुलिस को बताया कि उनका आईफोन दो जून की शाम चोरी हो गया था। दो अज्ञात युवक मोबाइल चोरी करने के बाद फरार हो गए। चोरी के बाद उन्होंने अपने स्तर पर मोबाइल की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी 20 जून को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।