फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ढाबा कर्मचारी की मौत के मामले में ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र में ट्रक के कुचलने से हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुई स्कूटी सवार ढाबा कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पूजा निवासी गौहरा चांदपुर बिजनौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई बादशाह उर्फ वासु निवासी रावली महदूद, इंद्रलोक पानी की टंकी के पास स्थित एक ढाबे पर काम करता था। 19 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:10 बजे वह इलेक्ट्रिक स्कूटी से लंच टिफिन लेकर कंपनी जा रहा था। इसी दौरान इंडो एशियन कंपनी के सामने ट्रक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बादशाह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि घटना के बाद चालक ट्रक को करीब एक किलोमीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। उन्हें पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर सीज किया जा चुका है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें