फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील भवन में निर्माण करने पर व्यवसायी पर केस

विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर एचआरडीए की ओर से सील किए गए भवन की सील तोड़कर अंदर शोरूम खोलने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह पहली बार हुआ है कि जब एचआरडीए की सील तोड़ने पर किसी व्यवसायी पर मुकदमा दर्ज किया गया हो।
विज्ञापन

एचआरडीए ने कुछ समय पहले चंद्राचार्य चौक के पास एक व्यवसायिक निर्माण को सील कर दिया था। एक व्यवसायी ने बिना एचआरडीए की अनुमति के भवन की सील तोड़कर वहां एक शोरूम बना दिया। एचआरडीए के सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि वह चंद्राचार्य चौक पर किसी काम से गए थे। वहां उन्होंने देखा कि जिस भवन को उन्होंने कुछ समय पहले सील किया था वहां एक शोरूम खुला हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शोरूम मालिक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसपर उन्होंने ऑफिस जाकर पड़ताल की तो मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि सील तोड़कर निर्माण करने के मामले में आरोपी अमित अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही क्षेत्र के अवर अभियंता को निर्माण की जानकारी क्यों नहीं हुई इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें