फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सोशल मीडिया पर वायरल हुई हेट स्पीच की वीडियो, मामले में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Thu, 13 Mar 2025 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हेट स्पीच के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग जुलूस के रूप में चल रहे हैं और विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल हेट स्पीच की वीडियो के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो बीते दिसंबर माह की बताई जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मायापुर चौकी प्रभारी आनंद मेहरा की ओर से हेट स्पीच के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग जुलूस के रूप में चल रहे हैं और विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने निकला था मामा, चार मजदूरों के लिए काल बनी कार, गिरफ्तार

इस वीडियो के बाद से एक समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है। वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर सामने आया वीडियो बीते 10 दिसंबर का है। ये हेट स्पीच की श्रेणी में आता है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें