फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नशे की गोली देकर लूटपाट और फिर ट्रांजेक्शन मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक युवक को नशे की गोली खिलाकर बेहोश कर नकदी, मोबाइल और आधार कार्ड लूटने का मामला सामने आया है। घटना 28 मई की है। पीड़ित ने अब हरिद्वार पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जा सकती है। जीआरपी के अनुसार, लूण सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी हरिओमनगर भीकमकोर जोधपुर राजस्थान ने शिकायत दी। बताया कि 28 मई को वह हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने गांव लौटने के लिए पहुंचा था। बुकिंग हॉल में एक अनजान युवक ने उससे बातचीत शुरू कर दी और कहा कि वह भी जयपुर जाएगा। बातचीत के दौरान जब उसने बताया कि उसके पैरों में दर्द है तो युवक ने उसे एक टेबलेट दी, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गया।

आरोप है कि बेहोशी की हालत में युवक उसकी जेब से 10 हजार रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल निकालकर फरार हो गया। जब होश में आया और अपने गांव पहुंचा। लूण सिंह ने बताया कि तीन जून को जब कस्बे ओरिया स्थित बैंक में अपने खाते की जानकारी निकाली तो पता चला कि उसके मोबाइल के फोन-पे से 22 हजार 316 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी की गई। इसके बाद वह 18 जून को जोधपुर से हरिद्वार पहुंचा। यहां जीआरपी थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें