फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मंदिर में सत्संग के बाद लौट रही बुजुर्ग महिला से कंगन, अंगूठी ठगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम चंद्राचार्य अपार्टमेंट भैरो मंदिर कनखल निवासी बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी नया हरिद्वार स्थित हरिहर मंदिर में सत्संग में गई थीं। लौटते समय दो व्यक्तियों ने उन्हें मोदी पेंशन योजना के तहत रुपये मिलने की बात कहकर उनके हाथों से सोने के कंगन और अंगूठी निकालकर फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें